+91-9450805220

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, निहाली खेड़ा, उन्नाव, (उoप्रo)

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, निहाली खेड़ा, उन्नाव, (उoप्रo)

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, निहाली खेड़ा, उन्नाव, (उoप्रo)

Image


उठो, जागो और तब तक मत रुको
जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।
- स्वामी विवेकानंद

युवा पीढ़ी के गिरते हुए नैतिक मूल्यों के संदर्भ में स्वीकारने की आवश्यकता है कि शिक्षण व्यवसाय के प्रति उचित श्रद्धा भाव उत्पन किया जाए और शिक्षकों को समाज में यथाचित समान दिया जाये। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु हम अपनी युवा.पीढ़ी मे उत्तरदायित्व व जवाबदेही की संस्कृति को विकसीत करना चाहते हैं। अपने राष्ट्र को स्वस्थ व समृद्ध बनाने के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।

हमारे युवा राष्ट्र निर्माण के स्तम्भ हैं। उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण व आत्ममंथन की भावना विकसित करने के लिए हम वचनबद्ध हैं। हम आपको चरमोत्कर्ष तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं। आपका परिश्रम और दृढ़ निश्चय ही एक साथ मिलकर आपको आदर्श नागरिक बना सकता हैं क्योंकि महानता हमेशा ईमानदारी व कर्मठता से हासिल होती है।

हम ईमानदारी से आपके स्वप्नों को साकार करने और आपकी क्षमता को खोजने के लिए एक स्वच्छ व उपयुक्त वातावरण प्रदान करने का संकल्प लेते हैं। यहाँ, हमारे विद्यालय में यह सुनिश्चित है कि आप शीघ्र ही अपने शिक्षकों के साथ मिलकर बुलन्दियों को छू लेने की क्षमता विकसित कर लेंगे।

श्रीमती इंदु सिंह (प्रबंधक)
Image

प्रधानाचार्य की कलम से

अभिभावकों एवं प्यारे बच्चों, शिक्षा अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करने की सनातन प्रक्रिया रही है प्राचीन काल की हमारी शिक्षा में गुरुकुल व्यवस्था की गंगोत्री से प्रवाहित जल की अविरल धारा से एक ऐसे सभ्य सुसंस्कृत समाज की स्थापना की जिसने भारत की गरिमा को विश्व पटल पर स्थापित किया तत्कालीन शिक्षा विद्या या विमुक्तए के आदर्श से आप लावित रही साधना का दूसरा चरण विद्यालय से शुरू होता है जहां बच्चे के अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञानरूपी ज्योति से नष्ट किया जाता है इसमें साधक का मार्गदर्शन प्रमुख होता है आइए हम सब मिलकर एक नवीन शब्द उन्नत समाज की स्थापना में विद्यालय को दिशा प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें !

धन्यवाद




श्री कृष्ण कुमार शुक्ला

प्रधानाचार्य

चित्र संग्रह

हमें खोजें